कांग्रेस नेता डॉ हरक ने भाजपा सरकार में मंत्री व धर्म गुरु सतपाल महाराज को लिया निशाने पर

satpal_harak

उत्तराखंड। कांग्रेस नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने अपने पौड़ी भ्रमण के दौरान धर्मगुरु और प्रदेश की भाजपा सरकार में पर्यटन, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई व पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज को निशाने पर लिया।
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में हरक सिंह कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पर जमकर तंज कसते नजर आ रहे हैं।

हरक सिंह बोल रहे हैं – सतपाल महाराज का पूरे हिंदुस्तान में नाम था। मगर आज कोई नाम लेने वाला बचा है? उनकी विधानसभा के लोग भी उनका नाम तब ले रहे हैं, जब तेंदुआ किसी पर हमला कर रहा है। तब लोग पूछ रहे हैं कि महाराज कहां है? हमारा मंत्री कहां गया?

हरक यहीं तक नहीं रुके। उन्होंने कहा कि अब सतपाल महाराज को अपनी ज़िंदा दिखाने के लिए रील बनाने का शौक चढ़ गया है।ऐसे क्या लालच हो गया मंत्री पद के लिए? गाड़ी- घोड़े की कमी है क्या महाराज के पास? गनर के लिए, गाड़ी घोड़े के लिए मंत्री बने हैं?

हरक ने कहा कि महाराज की दुर्दशा देख के आज पूरा पौड़ी ज़िला शर्मसार हो रहा है, पूरा गढ़वाल शर्मसार हो रहा है। हमने महाराज का वो रुतबा देखा है कि दिल्ली में लाल क़िले पर उनका प्रवचन होता था तो लाखों लोग आते थे। मगर अब महाराज ना तो धार्मिक रह गए, न ढंग का मंत्री रह गए।

You may have missed