राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव घोषित : पंवार,अठावले, प्रियंका, अभिषेक का अप्रैल में होगा कार्यकाल समाप्त

देश के 10 राज्यों से निर्वाचित राज्यसभा के 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त होने जा रहा है। इसको देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने इन सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार—
अधिसूचना 26 फरवरी को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च। मतदान की तिथि 16 मार्च और उसी दिन शाम 5:00 बजे से मतगणना शुरू होगी।
आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मतपत्र पर वरीयता अंकित करने के लिए केवल रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराए गए पूर्व-निर्धारित विनिर्देशों वाले बैंगनी रंग के एकीकृत पेन का ही प्रयोग किया जाएगा। किसी अन्य पेन से अंकित मतपत्र मान्य नहीं होगा। निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर चुनाव प्रक्रिया की गहन निगरानी की जाएगी।
जिन राज्यों से सदस्य होंगे सेवानिवृत्त
महाराष्ट्र – डॉ. भगवत किशनराव कराड (बीजेपी), डॉ. (श्रीमती) फौजिया तहसीन अहमद खान (एनसीपी-एससीपी), प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी (शिवसेना-उद्धव ठाकरे), शरदचंद्र गोविंदराव पंवार (एनसीपी-एससीपी), धैर्यशील मोहन पाटिल (बीजेपी), रजनी अशोकराव पाटिल (कांग्रेस), रामदास बंदू अठावले (बीजेपी)
ओडिशा – ममता मोहंता (बीजेपी), मुजीबुल्ला खान (बीजेडी), सुजीत कुमार (बीजेडी), निरंजन बिशी (बीजेडी)
तमिलनाडु – एन.आर. एलांगो (डीएमके), पी. सेल्वारासु (डीएमके), एम. थंबीदुराई (एआईएडीएमके), तिरुचि शिव (डीएमके), डॉ. कनिमोझी एन.वी.एन. सोमू (डीएमके), जीके वासन (टीएमसी-एम)
पश्चिम बंगाल – साकेत गोखले (एआईटीसी), रितब्रता बनर्जी (एआईटीसी), बिकाश रंजन भट्टाचार्य (सीपीआई(एम)), मौसम नूर (एआईटीसी), सुब्रत बख्शी (एआईटीसी)
असम – रामेश्वर तेली (बीजेपी), भुवनेश्वर कलिता (बीजेपी), अजीत कुमार भुयान (आईजीएम / इंडिपेंडेंट ग्रुप)
बिहार – अमरेंद्र धारी सिंह (आरजेडी), प्रेम चंद गुप्ता (आरजेडी), रामनाथ ठाकुर (जेडीयू), उपेंद्र कुशवाहा (आरएलएम), हरिबंश नारायण सिंह (जेडीयू)
छत्तीसगढ़ – कवि तेजपाल सिंह तुलसी (कांग्रेस), फूलो देवी नेताम (कांग्रेस)
हरियाणा – किरण चौधरी (बीजेपी), राम चंदर जांगरा (बीजेपी)
हिमाचल प्रदेश – इंदु बाला गोस्वामी (बीजेपी)
तेलंगाना – डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी (कांग्रेस), के.आर. सुरेश रेड्डी (बीआरएस)
