WAVEX ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के लिए स्टार्टअप्स से किए आवेदन आमंत्रित

ai_impect_summit

मीडिया, मनोरंजन और उभरती तकनीकों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को मंच देने के उद्देश्य से वेवएक्स (WAVEX) ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने के लिए स्टार्टअप उद्यमों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह राष्ट्रीय स्तर का समिट भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा 16 से 20 फरवरी 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का फोकस मीडिया, मनोरंजन और उभरती प्रौद्योगिकियों में इनवोवेटिव एआई समाधानों को प्रदर्शित करने पर रहेगा। यह आयोजन भारत के तेजी से विकसित हो रहे एआई इकोसिस्टम में स्टार्टअप्स, नीति-निर्माताओं, निवेशकों और वैश्विक हितधारकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में कार्य करेगा।

समिट के तहत वेवएक्स द्वारा एक विशेष स्टार्टअप एग्जिबिशन प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से चयनित स्टार्टअप उद्यमों को अपने एआई-आधारित उत्पादों और समाधानों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

खास तौर पर एवीजीसी-एक्सआर (AVGC-XR) सेक्टर में कार्यरत और एआई आधारित इनोवेशन पर काम कर रहे स्टार्टअप्स को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पवेलियन में विशेष शोकेस और बिजनेस नेटवर्किंग अवसर प्रदान किए जाएंगे।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का पवेलियन मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर में नवीन और उभरती एआई तकनीकों के प्रदर्शन के लिए एक सेंट्रल हब के रूप में कार्य करेगा। यहां इनोवेटर्स को नीति-निर्माताओं, इंडस्ट्री लीडर्स, निवेशकों और वैश्विक साझेदारों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे क्रिएटिव और टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम में सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद है।

वेवएक्स, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की WAVES पहल के अंतर्गत एक डेडिकेटेड स्टार्टअप एक्सेलेरेटर प्लेटफॉर्म है, जो मीडिया, मनोरंजन और भाषा प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम में इनोवेशन को प्रोत्साहित करता है।
वेवएक्स का उद्देश्य भारत की अगली पीढ़ी के क्रिएटिव और टेक-ड्रिवन स्टार्टअप्स को समर्थन देना है। यह प्लेटफॉर्म फोकस्ड हैकाथॉन, स्ट्रक्चर्ड इन्क्यूबेशन प्रोग्राम, मेंटरशिप और राष्ट्रीय मंचों के साथ इंटीग्रेशन के जरिए स्टार्टअप्स को आगे बढ़ने में मदद करता है।

एक मजबूत इन्क्यूबेशन इकोसिस्टम सुनिश्चित करने के लिए वेवएक्स ने टी-हब हैदराबाद और आईआईटी दिल्ली के साथ साझेदारी की है। इसके तहत देशभर में नौ इन्क्यूबेशन केंद्रों—
आईआईसीटी मुंबई, एफटीआईआई पुणे, एसआरएफटीआई कोलकाता, आईआईएमसी दिल्ली, आईआईएमसी आइजोल, आईआईएमसी अमरावती, आईआईएमसी ढेंकनाल, आईआईएमसी कोट्टायम और आईआईएमसी जम्मू—में गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।