CM धामी से सेंसर बोर्ड अध्यक्ष प्रसून जोशी की मुलाकात, फिल्म और संस्कृति पर हुई चर्चा

Prasoon_Joshi

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रख्यात गीतकार एवं केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (Central Board of Film Certification – CBFC) के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने साहित्य और सिनेमा के क्षेत्र में प्रसून जोशी द्वारा दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।

बैठक के दौरान कला, संस्कृति, साहित्य और सिनेमा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कला, लोक संगीत तथा राज्य में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य को फिल्म निर्माण और शूटिंग के लिए एक अनुकूल केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसके तहत फिल्म नीति के माध्यम से आवश्यक नीतिगत सहयोग, सुविधाएं और प्रोत्साहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में प्रसून जोशी द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की और भविष्य में उत्तराखंड में सिनेमा, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार हेतु सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

You may have missed