केदारनाथ हेली सेवा टिकट बुकिंग टली, अब 15 अप्रैल शाम 6 बजे से होगी शुरुआत

Kedarnath Helicopter Service Ticket Booking

AI Image

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा टिकटों की बुकिंग का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को अब थोड़ा और इंतजार करना होगा। पहले यह बुकिंग 11 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होनी थी, लेकिन किसी कारणवश इसे शुरू नहीं किया जा सका। अब नई तारीख के अनुसार, टिकट बुकिंग 15 अप्रैल शाम 6 बजे से शुरू होगी।

IRCTC ने यूकाडा (UCADA) के निर्देशों के तहत बुकिंग की पूरी तैयारी कर ली है। हेली सेवा के टिकट केवल आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से ही उपलब्ध होंगे।

यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने जानकारी दी कि पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए टिकट बुक किए जा सकेंगे। इसके बाद दूसरे चरण में आगे की तिथियों के लिए बुकिंग खोली जाएगी।

इस वर्ष चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी।

19 अप्रैल: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे
22 अप्रैल: केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे
23 अप्रैल: बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे
सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग, ठगी से रहें सावधान

पुलिस और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केदारनाथ हेली सेवा की टिकट बुकिंग केवल आधिकारिक IRCTC वेबसाइट से ही की जाएगी। किसी भी अन्य वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज या एजेंट के जरिए बुकिंग कराने से बचें।

हर साल टिकटों की भारी मांग के चलते साइबर ठग सक्रिय हो जाते हैं और लोगों को झांसे में लेकर ठगी करते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई फर्जी वेबसाइट्स और सोशल मीडिया पेज बंद भी कराए हैं, जो हेली टिकट बुकिंग का दावा कर रहे थे।