उप राष्ट्रपति के हाथों 24 पत्रकार प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका पुरुस्कार से सम्मानित

नई दिल्ली में रामनाथ गोयनका पत्रकारिता पुरस्कार के 20वें समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने प्रिंट, डिजिटल और टीवी मीडिया के 24 पत्रकारों को 19 विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। इन श्रेणियों में खोजी पत्रकारिता, राजनीति, फीचर लेखन, खेल और क्षेत्रीय भाषाओं की पत्रकारिता शामिल थीं।
इस अवसर पर उप राष्ट्रपति ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने में पत्रकारिता की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उपराष्ट्रपति ने इंडियन एक्सप्रेस के संस्थापक रामनाथ गोयनका को याद करते हुए कहा कि उनकी पत्रकारिता साहस, स्वतंत्रता और सत्य के प्रति अडिग प्रतिबद्धता का प्रतीक थी।
उन्होंने कहा कि ये पुरस्कार केवल पेशेवर उपलब्धियों का सम्मान नहीं हैं, बल्कि निडर और सिद्धांतनिष्ठ पत्रकारिता की स्थायी भावना का भी उत्सव हैं। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर में भी रामनाथ गोयनका ने साहस और निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता की मिसाल कायम की।
विजेताओं की सूची
हिंदी प्रिंट मीडिया : अवधेश अकोदिया (दैनिक भास्कर), ब्रॉडकास्ट/डिजिटल (हिंदी): सर्वप्रिय सांगवान (BBC News Hindi), प्रिंट/डिजिटल (क्षेत्रीय भाषाएं): मोहम्मद साबिथ एवं अखिल सिवानंद (इंडिया टुडे), ब्रॉडकास्ट/डिजिटल (क्षेत्रीय भाषाएं): फौसिया मुस्तफा (न्यूज़ मलयालम 24×7), पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी रिपोर्टिंग: जयश्री नंदी एवं तनु जैन (हिंदुस्तान टाइम्स), पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (ब्रॉडकास्ट/डिजिटल): रोहिणी कृष्णमूर्ति एवं ध्रुवल पारेख (डाउन टू अर्थ), अनकवरिंग इंडिया इनविज़िबल: विजय पाल डूडी (दैनिक भास्कर), अनकवरिंग इंडिया इनविज़िबल (ब्रॉडकास्ट/डिजिटल): बसंत कुमार (न्यूज़लॉन्ड्री), बिजनेस एवं आर्थिक पत्रकारिता:
प्रवीण परमासिवम, मुनसिफ वेंगटिल एवं आदित्य कालरा (थॉमसन रॉयटर्स), राजनीति और सरकार पर रिपोर्टिंग: दीप्तिमान तिवारी (द इंडियन एक्सप्रेस), राजनीति और सरकार (ब्रॉडकास्ट/डिजिटल):रिशिका कश्यप (डेक्कन हेराल्ड), खेल पत्रकारिता: श्रीकांत धसरथी (DT Next), खोजी पत्रकारिता (प्रिंट/डिजिटल): मृदुलिका झा (आज तक), खोजी पत्रकारिता (ब्रॉडकास्ट): श्रेय चटर्जी (इंडिया टुडे), फीचर लेखन: विधीशा कुंटमल्ला (द इंडियन एक्सप्रेस), सिविक पत्रकारिता: संदीप दिघे (द टाइम्स ऑफ इंडिया), सिविक पत्रकारिता (ब्रॉडकास्ट/डिजिटल): श्रेय चटर्जी एवं अरविंद ओझा (इंडिया टुडे), फोटो जर्नलिज्म: प्रवीण जैन (द प्रिंट), पुस्तक (नॉन-फिक्शन):
अपराजित रामनाथ (पेंगुइन रैंडम हाउस)
