मौसम फिर लेगा करवट : 3 से 8 अप्रैल तक बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट

uttarakhand-weather

India Meteorological Department के तहत उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 अप्रैल से 8 अप्रैल तक राज्य में मौसम को लेकर विस्तृत पूर्वानुमान जारी किया है। इस अवधि में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

3 अप्रैल (शुक्रवार):
देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।
अन्य पर्वतीय जिलों और हरिद्वार में हल्की वर्षा के आसार हैं, जबकि ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहेगा।
3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना।

4 अप्रैल (शनिवार):
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा।
3300 मीटर से ऊपर बर्फबारी।
हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी बारिश की संभावना।

5 अप्रैल (रविवार):
पूरे उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा।
3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी।
मैदानी इलाकों में हल्की बारिश।

6 अप्रैल (सोमवार):
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश।
3300–3500 मीटर ऊंचाई पर बर्फबारी।
अन्य पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की वर्षा।

7 अप्रैल (मंगलवार):
इन पांच पर्वतीय जिलों में फिर से बारिश का दौर।
3500 मीटर से ऊपर बर्फबारी की संभावना।
अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी वर्षा जारी रहेगी।

8 अप्रैल (बुधवार):
पूरे राज्य में बारिश के आसार।
पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा
मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश

IMD के अनुसार: अगले 1–2 दिनों में अधिकतम तापमान 2–3°C बढ़ सकता है
इसके बाद 2–3 दिनों में तापमान 2–3°C तक गिरने की संभावना